तोता
तोता बच्चों पहचानते हो न इस पक्षी को , बहुत प्रिय है न ये पक्षी आपको । इस पर कितने गीत कितनी कविताएं बचपन से ही गुनगुनाई होंगी । तोता! हाँ ये तो उसका प्रचलित नाम है लेकिन इसका अंग्रेजी नाम रोज रिंग्ड पेराकीट है और वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला क्रेमरी है । पूरे विश्व में कई प्रकार के विभिन्न रंगों के तोते मिलते हैं , खास तौर पर अफ्रीका में । भारत में भी 6-7 किस्म के तोते पाए जाते हैं । पर हम आस-पास की बात कर रहे हैं । हमारे आस-पास आमतौर पर दिखने वाले तोतों में रोज रिंग्ड पेराकीट आसानी से मिल जाता है । य हाँ तक कि हर सुबह - शाम ये आस-पास के पे डों पर शोर मचाते , मस्ती करते दिख जाते हैं । इसका आकार आप जानते ही हो , रं...